रंगबाजी को लेकर मारपीट का आरोप, दो अरेस्ट,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन में घर से बाजार सामान लेने जा रहे युवक को कुछ लोगों ने रास्ते में रोक लिया और रंगबाजी दिखाते हुए उसकी पिटाई कर दी। घायल अवस्था में कोतवाली पहुंचे युवक की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद और तीन से चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
कोतवाली क्षेत्र मोहल्ला रापटगंज निवासी आकाश साहू ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात करीब आठ बजे वह अपने घर से बाजार सामान लेने के लिए जा रहा थ। तभी मोहल्ले में ही तोपखाना निवासी जाकिर, इरफान व ताहिर समेत तीन से चार अज्ञात युवकों ने जबरन उसे रास्ते में रोक लिया और रंगाबाजी दिखाते हुए उससे जाने का कारण पूछने लगे। उसने बताया कि वह उसे परेशान क्यों कर रहे हैं वह सामान लेने के लिए बाजार जा रहा है इसलिए उसे जाने दें। जिस पर उन्होंने गाली, गलौज शुरू कर दी। मना करने पर लाठी, डंडों से पिटाई कर दी। जिसमें उसे चोटें आई हैं। उसे पिटता देख जब आसपास के लोग बचाने के लिए आए तो वह धमकी देकर भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पीड़ित का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी मनीष तिवारी ने दो आरोपी जाकिर और इरफान को पकड़कर न्यायालय में पेश किया है।


उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। Watsapp or calling : 9415795867,8840345105