बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस ने फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारी ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है. सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने गोलीबारी मामले में शामिल दोनों बाइक सवार आरोपियों को भुज में ढूंढ निकाला है। एक टीम ने गुजरात जाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया सुबह तक दोनों आरोपियों को मुंबई लाया जाएगा यहां पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ करेगी। जानकारी के मुताबिक क्राइम ब्रांच की टीम ने दोनों आरोपियों को भुज में माता के मढ़ के पास से गिरफ्तार किया है. आरोपियों की पहचान विकी गुप्ता (उम्र 24 साल) और सागर (उम्र 21 साल) के रूप में हुई है. दोनों आरोपी बिहार के चंपारण के रहने वाले बताए जा रहे हैं। शर्ट में नजर आ रहे आऱोपी का नाम सागर है, जबकि टी-शर्ट पहने आरोपी का नाम विकी गुप्ता है। बता दें आपको बीते दो दिन बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की थी। इस घटना के बाद पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो उसे दो संदिग्ध दिखाई दिए थे। जिन्हें पुलिस की टीमों ने आज गिरफ्तार कर लिया है।
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर फायरिंग करने वाले दो अरेस्ट,,
Two arrested for firing at Bollywood actor Salman Khan's house
uttampukarnews
5 जुआड़ी गिरफ्तार,, इतनी नगदी हुई बरामद
uttampukarnews
किसान ने लगाया आधा दर्जन बाइक सवारों पर यह आरोप,,बताई ये बजह
uttampukarnews