रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में बाइक से घूम रहे दो संदिग्ध युवकों को रोककर पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली तो पुलिस ने एक युवक के पास से एक चाकू व दूसरे युवक के पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।
छिरिया मलकपुरा चौकी प्रभारी आलोक पाल अपनी टीम में राहुल सिंह, सौरभ शाक्य और जितेंद्र सिंह के साथ बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के समीप संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान दुर्गा माता मंदिर सुढ़ार-सालाबाद मोड़ के पास रात करीब साढ़े 11 बजे एक बाइक पर सवार दो युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोककर पूछताछ की तो वह हड़बड़ा गए। तलाशी लेने पर पुलिस ने रेंढ़र थाना क्षेत्र के ग्राम खकसीस निवासी प्रियांशु के पास से एक चाकू एवं देव शिवहरे के पास से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया।







