साढ़े सात किग्रा गांजा के साथ दो अरेस्ट,अलग अलग क्षेत्र से पकड़े गए दोनों

Two arrested with seven and a half kg of ganja, both caught from different areas

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में अलग अलग जगहों से कोतवाली पुलिस ने दो लोगों को अवैध रूप से ले जा रहे गांजा के साथ पकड़ा। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से लगभग साढ़े सात किग्रा गांजा बरामद किया।
छिरिया मलकपुरा चौकी प्रभारी राजकुमार पांडेय को सूचना मिली कि सिकरीराजा मोड़ के पास एक सदिग्ध व्यक्ति नशीला पदार्थ बेचने के लिए ले जा रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने धीरज सिंह निवासी सिकरीराजा को पकड़कर जब उसकी तलाशी ली तो पुलिस ने उसके पास से दो किग्रा गांजा बरामद किया। उधर, जालौन चौकी प्रभारी प्रभारी दामोदर सिंह को सूचना मिली कि छत्रसाल रोड के पास एक व्यक्ति गांजा बेचने के लिए ले जा रहा है। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने तालिब उर्फ छोटू को लगभग साढ़े पांच किग्रा गांजा के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Leave a Comment