(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)
Jalaun news today । बाइकों की आमने सामने भिड़त में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए थे। पीड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक व उसके चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बंगरा निवासी राजू खां ने पुलिस को बताया कि उनका भाई इरफान व भांजा जीशान बाइक से छानी गांव के पास से निकल रहे थे। तभी सामने से तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात बाइक के चालक ने अनियंत्रित होकर उनके भाई की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उनका भाई व भांजा बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें पहले सीएचसी फिर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक व उसके चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बाइक की तलाश शुरू की।






