
Ballia news today। उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद से बहुत ही घृणित घटना मीडिया के प्रकाश में आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बलिया जनपद के तो दुबाद थाना क्षेत्र में हवस के पुजारी दो वहशियों ने एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के परिजनों की सूचना के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।
यह है मामला
बलिया जनपद के बांसडीह रोड पर स्थित एक गांव की रहने वाली नाबालिग किशोरी अपने परिजनों से नाराज होकर चली गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसी दौरान उस नाबालिग किशोरी को दो वहशियों ने हवस का शिकार बना डाला। बताया जा रहा है कि अपने साथ हुई इस घृणित घटना की जानकारी पीड़िता ने परिजनों को दी। यह बात सुनकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई और उन्होंने इसकी सूचना थाने पर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज किया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।






