
MP news: मध्यप्रदेश के इंदौर में वाटर फॉल घूमने गए दो दोस्तों को सेल्फी लेना काफी मंहगा पड़ गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इंदौर के मोहाड़ी वॉटर फॉल पर सेल्फी लेते समय दो युवक गहरे पानी में गिर गए। अचानक हुई इस घटना के बाद एक को तो बचा लिया गया जबकि दूसरे की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।

यह है मामला
इंदौर के मोहाड़ी वाटर फॉल में हुई इस घटना के सम्बंध में थाना खुड़ेल के सब इंस्पेक्टर सतेंद्र सिंह सिसोदिया ने बताया, ” मृतक अपने दोस्तों के साथ मोहाड़ी वॉटर फॉल पर घूमने गया था। ये लोग यहां पर सेल्फी ले रहे थे उसी दौरान मोईन और अफ्फान वाटरफॉल में गिर गए जिसमें अफ्फान ग्रामीणों की मदद से बाहर निकल आया लेकिन मोईन उसमें डूब गया। तलाशी के दौरान मोईन का शव रिकवर कर लिया गया है, शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला अस्पताल भेजा जाएगा। वाटर फॉल में हुई इस दुःखद घटना की जानकारी जब मृतक के परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुटी है।






