जालौन के इस स्कूल की दो छात्राओं को मिली ये बड़ी सफलता, सैनिक स्कूल में मिला प्रवेश

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन के एमएल कन्वेंट स्कूल द स्पेस साइंस लैब की दो छात्राओं अनन्या प्रजापति और नैंसी पोरवाल ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।
मिठाई विक्रेता राजेश कुमार व आरती देवी की बेटी अनन्या एवं बालमभट्ट मोहल्ला निवासी दाल व मसाला पीसने वाले दुकानदार ब्रजेश पोरवाल व अनुराधा की बेटी नैंसी एमएल कान्वेंट स्कूल में कक्षा पांच की छात्राएं हैं। परीक्षाएं तो कई लोग पास करते हैं पर यह दो बेटियां ऐसी है, जिनकी उपस्थिति अपनी कक्षा में लगभग 95 फीसदी रही। इसके साथ यह दोनों ही बिना किसी अतिरिक्त कोचिंग के केवल विद्यालय की पढ़ाई और अपने स्वयं के प्रयास से सफल हुई हैं। हाल ही में नैंसी ने 3D प्रिंटिंग ऑटोकैड का प्रशिक्षण लिया है और अब वह ड्रोन फ्लाइंग की वर्कशॉप कर रही है। वहीं अनन्या स्केटिंग की खिलाड़ी है और अभी विद्यालय में रोबोटिक की वर्कशॉप ले रही है। उनकी इस उपलब्धि पर माता-पिता और विद्यालय के शिक्षक दोनों उत्साहित है। दोनों बच्चियों ने विद्यालय के प्रबंधक गौरव गुप्ता को उनका हौसला बढ़ाने स्पोकन इंग्लिश ट्रेनिंग और स्पेस साइंस लैब वर्कशॉप में भागीदारी के लिए प्रेरित करने के लिए आभार जताया। नैंसी के अनुसार अध्यापक संतोष सर और जितेंद्र सर ने अतिरिक्त समय देकर हर समय छात्राओं की प्रैक्टिस कराई। वहीं अनन्या यह मानती है कि खुशबू और रूपम मैम ने एसएसटी व ज्योग्राफी लैब में अच्छी प्रैक्टिस कराई। तो आज उसका परिणाम सामने आया प्रबंधक गौरव गुप्ता ने बताया कि अगले सप्ताह विद्यालय में उत्तर प्रदेश की पहली आईआईटी जोधपुर फाउंडर्स की मैथमेटिक्स लैब स्थापित होने जा रही है, जिससे गणित की प्रैक्टिस और विषय बेहद रोमांचक होने वाला है।