रंजिश के चलते भिड़े दो पक्ष,,पुलिस ने की कार्यवाही

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में रंजिश के चलते एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति के साथ गाली, गलौज करते हुए मारपीट कर दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रापटगंज निवासी महाविश ने पुलिस को बताया कि मोहल्ला खटीकान निवासी राजू उर्फ रफीक उससे रंजिश मानते हैं। रंजिश के चलते अक्सर उसके साथ विवाद करते रहते हैं। शांति बनाए रखने के लिए वह उनकी बात को अक्सर टाल देता है। जिससे उसके हौसले बढ़ गए। पीड़ित ने आरोप लगाया कि वह अपने घर जा रहा था। तभी रास्ते में राजू ने जबरन उसे रोक लिया और रंजिश को लेकर गाली, गलौज शुरू कर दी। मना करने पर उसने मारपीट कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।

Leave a Comment