रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में जमीन के विवाद को लेकर दो लोगों के बीच हुए विवाद में पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की है। वहीं, बेटी के साथ मारपीट करने वाले पिता के खिलाफ भी पुलिस ने कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पर्वतपुर में गोविंद सिंह व बड़े लला के बीच जमीन को लेकर विवाद हो गया। जमीन को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों के बीच गाली, गलौज व मारपीट हो रही थी। इसकी सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की है। उधर, कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दहगुवां निवासी पप्पू ने अपनी बेटी के साथ मारपीट कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।





