रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में रंगबाजी को लेकर हुए विवाद में युवक व उसके मित्र के साथ मारपीट व धमकी दिए जाने की तहरीर युवक ने कोतवाली में दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मुरलीमनोहर निवासी प्रशांत राठौर ने पुलिस को बताया कि गुरूवार की शाम वह बाजार से घर जा रहा था। जब वह मोहल्ले में पहुंचा तो वहां मौजूद बिलाल, कल्लू व अमन ने उसे रास्ते में रोक लिया और रंगबाजी दिखाते हुए उसके साथ गाली, गलौज करने लगे। जब उसने गाली देने से रोका तो तीनों ने मिलकर लाठी, डंडों से मारपीट कर दी। जिसमें उसे चोटें आई हैं। मारपीट के दौरान उसका मित्र विपिन बीच बचाव के लिए आया तो उसके साथ भी गाली, गलौज कर मारपीट की। शोरगुल सुनकर मोहल्ले के अन्य लोगों को आता देखकर तीनों जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।




