राहुल उपाध्याय संजय श्रीवास्तव
पढ़िए आपकी अपनी मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
जरवल,बहराइच। सोमवार शाम को खेत में मवेशी चरा रहे दो किसानों पर आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे दोनों झुलस गए और मौके पर ही मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके कर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 52 वर्षीय रामसूरत उर्फ भल्लर यादव पुत्र हरिपाल व 45 वर्षीय पेशकार यादव पुत्र रामअचल निवासीगण मोहम्मदपुर खुर्द ग्राम पंचायत धनराजपुर थाना जरवल रोड जिला बहराइच सोमवार शाम को 4: 30 नियामतपुर रेता में मवेशी चरा रहे थे। तभी तेज आवाज के साथ दोनों किसानों पर आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे रामसूरत व पेशकार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों समेत पूरे क्षेत्र में हाहाकार मच गया। सूचना पर जरवल रोड पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे ले लिया और पोस्टर्माटम के लिए बहराइच भेज दिया है।

वही बीती रविवार रात्रि में जरवल रोड थाना क्षेत्र के ग्राम बहरामपुर में ग्राम निवासी राम लखन पुत्र सालिकराम के दो मवेशियों एक भैंस व एक पड़वा पर आकाशीय बिजली गिर गई जिससे दोनों मवेशियों की मौत हो गई है। राजस्व लेखपाल रूपेंद्र सिंह ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से बहरामपुर में दो मवेशी तथा धनराजपुर के मोहम्मदपुर निवासी दो किसानों की मौत हुई है। दोनों घटनाओं की रिपोर्ट बनाकर तहसील प्रशासन को भेज दी गई है।




