
Lucknow news today ।लखनऊ कमिश्नरेट के गाजीपुर थाना क्षेत्र की पुलिस को आज एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। गाजीपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने शुक्रवार को दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस के अनुसार पकड़े गए वाहन चोरों के कब्जे से चोरी की एक स्कूटी बरामद हुआ है।
लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने आज दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए वाहन चोर प्रमोद चौहान व साहिल आहूजा निवासी माधव नगर तकरोही इंदिरा नगर के वाले हैं। दोनों ने पूंछतांछ में बताया कि बरामद स्कूटी को दुकान के सामने से चोरी किया था।





