
Lucknow news today । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े पावर हाउस से हुई लूट की वारदात का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने बुधवार को दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने दोनों पकड़े गए लुटेरों के कब्जे से लूट की रकम तमंचे व अन्य सामान भी बरामद किया है।
यह थी वारदात
लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र में स्थित पावर हाउस के कैश काउंटर से बदमाशों ने साढ़े तीन लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया था । इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया था । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और अपना जाल फैलाया तब यह दोनों शातिर धर दबोच लिए गए।
डीसीपी नॉर्थ ने दी विस्तार से जानकारी
लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का पर्दाफाश करने के संबंध में डीसीपी उतरी कासिम आब्दी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गाजीपुर के सेक्टर 25 में स्थित एक पावर हाउस से साढ़े तीन लाख की लूट हुई थी । इसे दो बदमाशों ने अंजाम दिया था। इसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचती है उस पर सर्विलांस और क्राइम ब्रांच की टीम बदमाशों को पकड़ने के लिए तभी से लगी हुई थी । आज पुलिस टीम ने इस घटना का सफल अनावरण करते हुए दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए लुटेरों के नाम आसिफ खान उर्फ चाइना जो बलरामपुर का रहने वाला है जबकि दूसरा इंद्रजीत ओझा जो थाना धूमनगंज प्रयागराज का रहने वाला है। डीसीपी उत्तरी ने बताया कि पकड़े गए दोनों बदमाश नशे के आदी है और यह दोनों पहले से एक दूसरे से परिचित । यह दोनों पिछले काफी दिनों से रैकी कर रहे थे और घटना वाले दिन दोनों ने लूट को अंजाम दे दिया । उन्होंने बताया कि पकड़े गए दोनों बदमाशों के कब्जे से स्कूटी हेलमेट और घटना में लुटे हुए ₹2 लाख 17 हजार रुपए भी बरामद हुए हैं। इसके अलावा दो तमंचे भी बरामद हुए हैं।
शातिर बदमाश हैं दोनों
डीसीपी उत्तरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि पकड़े गए दोनों शातिर बदमाश हैं। इनमें से आसिफ के ऊपर पूर्व में अलग-अलग थानों में गैंगस्टर समेत 10 मामले दर्ज है जबकि दूसरे के खिलाफ भी इलाहाबाद फतेहपुर समेत कई जगह पर मामले दर्ज हैं । यह दोनों पहले भी कई बार जेल जा चुके।
पकड़ने वाली टीम को मिला इनाम
डीसीपी उत्तरी ने बताया कि इस घटना का सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीम को उनकी तरफ से ₹25000 का इनाम देने की घोषणा की है।






