एसडीएम व सीओ के नेतृत्व में जालौन में खाद्य विभाग की टीमो ने चलाया चेकिंग अभियान,,

Under the leadership of SDM and CO, Food Department teams conducted checking campaign in Jalaun.

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । एसडीएम व सीओ के नेतृत्व में नगर में खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई, खोया, पनीर आदि की दुकानों पर छापामार कार्रवाई की। जिसमें आधा दर्जन दुकानों से सैंपुल लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।
त्योहारी सीजन में अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं। मिलावटी मसाले से लेकर मिलावटी खोया और मिठाइयों आदि की भी बिक्री की जाती है। त्योहार पर मिठाई की बिक्री ज्यादा होने के कारण बाजार में नकली मावा के साथ मिठाईयों में मुनाफाखोर मिलावट करने लगते हैं। खाद्य पदार्थों में मिलावट होने के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ को रोकने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम सुरेश कुमार, सीओ रविंद्र गौतम के नेतृत्व में खाद्य विभाग टीम ने नगर में मिलावटखोरी के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया है। टीम ने इस दौरान टीम ने मिठाई की दुकान, पनीर, खोया आदि बेचने वाली आधा दर्जन दुकानों से मिठाई, खोया, पनीर, रबड़ी आदि का नमूना लिया। खाद्य विभाग की टीम की इस कार्रवाई से बाजार खाद्य पदार्थों की कई दुकानों में शटर डल गयी और टीम के जाने का इंतजार करने लगे। चेकिंग अभियान के बाद एसडीएम सुरेश कुमार ने कहा कि मिलावट रोकने के लिए अभियान जारी रहेगा। अगर किसी को कहीं मिलावट की जानकारी हो तो वह उन्हें जानकारी दे, जांच कराकर कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Comment