जालौन जनपद में स्वीप कार्यक्रम के तहत ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज में जलाए गए 11 हजार दीपक,यह है उद्देश्य

Under the sweep program in Jalaun district, 11 thousand lamps were lit in Gyan Mandir Inter College, this is the purpose.

(ब्यूरो रिपोर्ट )

Jalaun news today ।जालौन जनपद के माधौगढ़ में स्वीप कायर्क्रम के तहत चुनाव आयोग के निर्देश पर तहसील माधौगढ़ की राजस्व टीम ने सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज में 11 हजार दीपक जलाकर मतदाताओं को जागरूक करने का बेहतरीन माध्यम निकाला। छात्र छात्राओं ने दीपक जलाकर आम मतदाताओं से लोकतंत्र का आधार, वोट न हो कोई बेकार का संदेश दिया।
विद्यालय प्रांगण में 11 हजार दीपकों की रोशनी से लोकतंत्र को जीवंत करने का प्रयास किया गया। उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग की पहल पर स्वीप के तहत मतदाता जागरूक करने के लिए समय समय पर कई कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं, जिससे बहुत हद तक चुनावों में मत प्रतिशत बढ़ा है। इसी के चलते इस बार आयोग ने दीपक जलाकर लोगों को जागरूक करने का माध्यम बनाया। राजस्व टीम के लेखपाल मंसूर खान, उदय तिवारी, मनीष आर्य ने 11 हजार दीपकों को व्यवस्थित कर ज्ञान मंदिर स्कूल में जगमग कराया। इस स्पेशल पहल का ड्रोन से वीडियो शूट किया गया। कायर्क्रम में एसडीएम शशि भूषण, तहसीलदार अमित शेखर, महेश सिंह पतराही, चेयरमैन राघवेन्द्र व्यास, सुनील चंसोलिया, स्कूल प्रधानाचार्य रामवीर भदौरिया, राहुल शाक्य, सोनू सिजिरिया आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment