केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कही ये बड़ी बात,,

देश के केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने रविवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बड़ी बात कही है। मीडिया से बात करते हुए कृषि मंत्री श्री तोमर ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहा कि यह यात्रा असफल रही इसलिए कांग्रेस असफलता पर पर्दा डालने के लिए जेपीसी की मांग कर रही है।

Contact for advertisement : 9415795867


उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी संसद के सत्र में लगातार जेपीसी की मांग कर रहे थे। उनकी इसी मांग को लेकर आज केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वित्त मंत्री ने जेपीसी की मांग को बेबुनियाद बताया है। श्री तोमर ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा असफल रही इसलिए कांग्रेस अपनी असफलता पर पर्दा डालने के लिए यह कर रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की समझ नहीं बढ़ रही है । देश के नेता तो दूर की बात है वह कांग्रेस के नेता ही नहीं बन पा रहे हैं।

Leave a Comment