
Gujrat news today । देश के गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ साइक्लोन विपरजोय से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और उन्होंने वहां की स्थिति को भी देखा और आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गृह मंत्री श्री शाह ने मांडवी के सिविल अस्पताल का भी दौरा किया और वहां पर भर्ती मरीजों से उनका हालचाल जाना और आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार 2 दिन पूर्व गुजरात के कच्छ समेत कई क्षेत्रों में साइक्लोन विपरजोय आया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इससे कई क्षेत्रों में काफी नुकसान की आशंका जताई जा रही थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को साइक्लोन से प्रभावित कच्छ के क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया इस अवसर पर उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल व स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल भी मौजूद रहे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार केंद्रीय गृहमंत्री श्री शाह ने मांडवी के सिविल अस्पताल में पहुंच कर वहां भर्ती मरीजों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और प्रदेश सरकार को आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए।







