रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में औरैया मार्ग पर चुंगी नंबर चार के पास अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार पिता के साथ बेटा और बेटी भी घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर भाई, बहिन को उच्च संस्थान रेफर कर दिया गया।
कोतवाली डकोर क्षेत्र के ग्राम कुसमिलिया निवासी रामऔतार (52) अपने बेटे संजय (25) व बेटी रीना (30) के साथ किसी काम के चलते फिरोजाबाद गए थे। सोमवार की रात वह वापस अपने पैतृक गांव लौट रहे थे। रात करीब दो बजे उनकी कार चुंगी नंबर चार के पास पहुंची। तभी वहां से निकल रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार का एक हिस्सा पूरा क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद कार पलटकर खंदक में जा गिरी। हादसे में कार सवार तीनों लोग घायल हो गए। मौके से निकल रहे लोगों ने हादसे की जानकारी यूपी 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां संजय और रीना की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उच्च संस्थान रेफर कर दिया। पिता को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. केडी गुप्ता ने बताया कि सड़क दुर्घटना में कार सवार पिता, बेटा और बेटी घायल हो गए थे। जिनमें बेटी व बेटा की स्थिति गंभीर होने पर उच्च संस्थान रेफर किया गया है। जबकि मामूली रूप से घायल पिता को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
आपस में भिड़ी दो बाइक दो घायल
जालौन। परधानी मोड़ के पास बाइकों की भिडंत में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परधानी निवासी वीरेंद्र सिंह गुर्जर (45) अपने साथी राजकुमार (40) के साथ मंगलवार की सुबह किसी काम के चलते कमसेरा गए थे। अपना काम निपटाकर सुबह लगभग नौ बजे वह वापस अपने गांव परधानी लौट रहे थे। जब वह परधानी मोड़ के पास पहुंचे तभी ग्राम बोहरा निवासी नितेश कुमार (20) भी बाइक से जालौन की ओर आ रहा था। मोड़ के पास पहुंचने पर दोनों बाइकों में भिडंत हो गई। आमने सामने हुई भिडंत में बाइक सवार तीनों लोग गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना यूपी 112 को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105






