यूपी विधानसभा शीतकालीन सत्र : नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने मीडिया से कही यह बड़ी बात

UP Assembly Winter Session: Leader of Opposition Akhilesh Yadav said this big thing to the media

UP news today । उत्तर प्रदेश में आज से शुरू हो रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र में शामिल होने के लिए पहुंचे नेता विरोधी दल अखिलेश यादव ( Akhilesh yadav ) ने भाजपा सरकार पर करारा प्रहार किया है । मीडिया से बात करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यह जो सत्र शुरू हो रहा है सरकार विपक्ष का सामना नहीं करना चाह रही है इसीलिए सरकार इतने कम समय के लिए यह सेशन चला रही है इसका मतलब यह है कि सरकार विपक्ष के सवालों से बचना चाहती है। विपक्ष के सभी सवालों का जवाब सरकार दे इससे लोकतंत्र मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि जनता की जो तमाम समस्याएं हैं जो उम्मीद हैं जनता को आखिरकार सरकार कर क्या रही है यह जनता के सवालों से सरकार भागना चाह रही है इसलिए इस सत्र का समय बहुत कम रखा गया है। श्री यादव ने कहा कि जिस सरकार ने पहले भी पैसा खर्च न किया हो जो सुविधाएं दी गई हैं वह भी पूरी ना हो चिकित्सा पूरी तरह बर्बाद है जिला अस्पताल में इलाज नहीं है मेडिकल कॉलेज में इलाज नहीं मिल पा रहा है पढ़ाई बर्बाद हो गई प्राइमरी स्कूलों में कोई एडमिशन लेने नहीं आ रहा है इंटर कॉलेज दुर्दशा के शिकार है जो ग्रेजुएट बच्चे हैं उनकी कोई सुनवाई नहीं है जिन बच्चों को आरक्षण के नियमों के तहत नौकरी मिल जानी चाहिए थी 69000 शिक्षक भर्ती वाले बच्चे लगातार आंदोलन कर रहे हैं हर स्तर पर वह नौजवान छात्र मांगों को लेकर सरकार से मिल रहे हैं जानवर सड़कों पर घूम रहे हैं बिजली उतनी ही महंगी है जो इन्वेस्टमेंट के दावे करते थे वह कहीं नहीं दिख रहे हैं । उन्होंने कहा कि आज तक गढ्ढे नहीं भर पाए हैं समय बढ़ाने के बाद भी सड़के गड्ढा मुक्त नहीं हुई है सड़कों पर वैसे ही गड्ढे हैं और जो ग्रामीण अंचल में किसानों को जो लाभ मिल जाना चाहिए गन्ने के रेट नहीं बढ़ाये धान नहीं खरीदा गया और जानवर से आदमी की जान जा रही है। इस सरकार के सामने कोई रास्ता नहीं है सरकार इसलिए इतना छोटा सत्र बुलाई है।

Leave a Comment