UP By election : भाजपा ने जारी की 7 प्रत्याशियों की सूची,,देखिये सूची

UP By election news ।उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी ने भी अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। जारी की गई लिस्ट में अभी सात जगहों पर प्रत्याशी उतारे गए हैं जबकि दो अन्य जगहों की लिस्ट शाम तक आने की चर्चा है।

इन जगहों पर किया एलान

भारतीय जनता पार्टी ने 7 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है । जारी की गई लिस्ट के अनुसार जिन जगह पर प्रत्याशी उतारे गए हैं उनमें कुंदरकी गाजियाबाद खैर फूलपुर करहल समेत कुल 7 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है।

इनको बनाया गया है प्रत्याशी

जारी की गई लिस्ट के अनुसार भारतीय जनता पार्टी ने कुंदरकी से रामवीर सिंह ठाकुर गाजियाबाद से संजीव शर्मा खैर से सुरेंद्र दिलेर करहल से अनुजेश यादव फूलपुर से दीपक पटेल कटेहरी से धर्मराज निषाद मंझवा से सुचिस्मिता मौर्य को प्रत्याशी घोषित किया है। देखिये पूरी लिस्ट

जारी की गई सूची

Leave a Comment