लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कांग्रेस पार्टी पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि गुलाम नबी आजाद अब आजाद हो गए हैं और आगे आने वाले समय मे कांग्रेस में सिर्फ सोनिया गांधी राहुल गांधी व प्रियंका गांधी का परिवार ही बचेगा बाकी सब विदा हो जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने बीते कल पार्टी की प्राथमिक सदस्यता के साथ साथ सारे पदों से स्तीफा दे दिया है। श्री आजाद ने सोनिया गांधी को भेजे चार पन्नों के त्यागपत्र में कई आरोप भी लगाए हैं। इसी के चलते आज कानपुर में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कांग्रेस पार्टी पर प्रहार किया। ani से बात करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री मौर्या ने कहा कि कांग्रेस से बहुत लोग आजाद हो गए हैं गुलाम नबी आजाद भी आजाद हो गए हैं आगे आने वाले समय में कांग्रेस में केवल सोनिया गांधी राहुल गांधी व प्रियंका गांधी और प्रियंका गांधी का परिवार ही बचेगा बाकी सब विदा हो जाएंगे।
