उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने गुरुवार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मुलाकात की । राष्ट्रपति भवन में हुई इस मुलाकात के सम्बंध में उपमुख्यमंत्री श्री मौर्या ने जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रपति से मिलकर 25 करोड़ प्रदेशवासियों की ओर से विजयदशमी व आगामी दीपोत्सव पर्व की शुभकामनाएं दी।

मिली जानकारी के अनुसार यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने आज राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से औपचारिक मुलाकात की। आज राष्ट्रपति भवन में हुई मुलाकात के सम्बंध में डिप्टी सीएम श्री मौर्या ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी है कि आज राष्ट्रपति भवन दिल्ली में ममता समता क्षमता की प्रतीक भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से आत्मीय भेंट की तथा 25 करोड़ प्रदेशवासियों की ओर से विजयदशमी व आगामी दीपोत्सव पर्व की शुभकामनाएं दी।

उपमुख्यमंत्री श्री मौर्या ने ट्वीट करते हुए बताया कि अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा एवं प्रदेश के सम्बंध में आवश्यक जानकारी दी और उत्तर प्रदेश प्रवास हेतु अनुरोध किया । प्रदेश आपके प्रथम आगमन हेतु प्रतीक्षारत है।





