एडीओ पंचायत का हुआ विदाई समारोह,,,

(अमित चतुर्वेदी की रिपोर्ट )

फफूंद । विकास खण्ड भागनगर परिसर में सहायक विकास अधिकारी का भव्य विदाई समारोह किया गया । इस विदाई समारोह अवसर पर कर्मचारियों , प्रधानों ने उन्हें उपहार देकर उनके स्वस्थ्य रहने की कामना कर उन्हें फूल माला पहनाकर ढोल लगाड़ो के साथ विदा किया ।
ब्लाक भाग्यनगर में सहायक विकास अधिकारी के पद पर रहे सुरेश चंद्र पाण्डेय ने ब्लाक में लगभग 2 वर्ष अपनी सेवाएं दी । 31 जुलाई 2022 को सेवा निवृत्त होने पर ब्लाक के कर्मचारियों व प्रधानों ने उनकी विदाई पर भव्य विदाई समारोह का कार्यक्रम किया । इस मौके पर प्रधान संघ के सभी पदाधिकारियों ने पाण्डेय जी को फूल माला पहनकर तथा श्री राम दरबार का चिन्ह भेंट किया वहीं प्रधान कोठीपुर ने पीपल का पौधा भेंट किया वहीं ग्राम पंचायत अधिकारियों ने कृष्ण का चिन्ह , मोबाइल फोन , सोने की अंगूठी, रामायण, भगवत गीता , ट्राली बेग आदि सामान भेंट किया । विदाई समारोह के इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि धीरेंद्र सिंह , खण्ड विकास अधिकारी विश्वनाथ सिंह पाल , सहायक विकास अधिकारी शिव कुमार पाठक ,एडीओ आई एस बी ,एडीओ कृषि,एडीओ पीपी सहित समस्त ग्राम पंचायत अधिकारी , समस्त ग्राम प्रधान तथा सफाई कर्मचारी संघ के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे ।

Leave a Comment