यूपी कांग्रेस की विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ने अपने पिता राज्यसभा सांसद के साथ मिलकर दी नवनिर्वाचित कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई,, कही ये बात

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर विजय पताका फहराने के बाद वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को आज यूपी कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने अपने पिता राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी के साथ मिलकर मुबारकबाद दी।


उल्लेखनीय है कि बीते दो दिन पूर्व हुए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव का आज परिणाम आ गया है। आज आये परिणाम में पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने प्रतिद्वंद्वी शशि थरूर को परास्त करने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा कर लिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के नतीजे आने के बाद दिल्ली स्थित पार्टी के कार्यालय के बाहर जश्न का माहौल हो गया और इसके बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाइयां देने का सिलसिला शुरू हुआ। इसी कड़ी में यूपी की कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने अपने पिता राज्यसभा सांसद व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रमोद तिवारी के साथ मिलकर नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई दी।बधाई देने के बाद यूपी की कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि वरिष्ठ राजनेता खरगे जी को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर अपने आदर्श पिता जी के साथ मिलकर शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment