यूपी के लोकनिर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने किया मुख्यालय का औचक निरीक्षण,,,


लखनऊ,। उत्तर प्रदेश के पीडब्लयूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने आज लोक निमार्ण विभाग के मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। मंत्री द्वारा किये गएऔचक निरीक्षण का फायदा ये हुआ कि सरकारी सिस्टम की एक तस्वीर उनके सामने भी आई। जिसमें बाबू से लेकर अधिकारी तक की कुर्सियां उन्हें खाली मिलीं। हर कुर्सी तक पहुंचने के बाद वो बाहर बैठे चपरासी से यही पूछते नजर आए कि ये आते कितने बजे हैं?


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार औचक निरीक्षण पर पहुंचे मंत्री श्री प्रसाद ने एक अभियंता के ऑफिस में खाली टेबल देखकर बोले कि लगता है कि इनके पास काम नहीं है। इनकी टेबल पर एक भी फाइल नहीं दिख रही। सुबह अचानक हुए इस छापामारी की खबर वॉट्सऐप के जरिए जल्द की पीडब्लयूडी बाबुओं तक भी पहुंच गईं। इसके बाद कई अभियंता और बाबू दौड़ते हुए ऑफिस पहुंचे। मंत्री के औचक निरीक्षण में एचओडी ही अपने ऑफिस में काम करते हुए मिले।

इनको किया सस्पेंड

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार औचक निरीक्षण पर पहुंचे मंत्री जितिन प्रसाद ने एक्शन लेते हुए 2 इंजीनियर को सस्पेंड किया है। 6 इंजीनियर से कार्य में शिथिलता बरतने के लिए जवाब मांगा गया है। वहीं, करीब 12 बाबू ऐसे हैं, जो कुसिर्यों से गायब थे। उनसे भी जवाब मांगा गया है। लापरवाही को अपनी आंखों से देखने के बाद जितिन प्रसाद ने एचओडी को एक कंट्रोल रूम स्थापित करने के लिए कहा। ताकि हर दिन के काम का ब्योरा एक जगह पर कलेक्ट हो सके। हर रोज अभियंता और बाबुओं के कामकाज की निरागनी हो सके। जितिन प्रसाद ने विभाग के एचओडी से अब तक किए गए गड्ढा मुक्त अभियान की रिपोर्ट मांगी है।

Leave a Comment