यूपी एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता, एक वन्यजीव तश्कर अरेस्ट,,यह हुआ बरामद

आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़

UP STF News Today । उत्तर प्रदेश एसटीएफ की टीम को रविवार को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। एसटीएफ की टीमों ने एक अंतर राज्यीय वन्य जीव तस्कर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 8 पिंजरे और 803 तोता बरामद हुए हैं। एसटीएफ की टीमें गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।


एसटीएफ द्वारा जारी किए गए प्रेस नोट से मिली जानकारी के अनुसार एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक अवनीश्वरचन्द्र श्रीवास्तव को अंतरराज्यीय वन्य जीव तस्करों की तस्करी करने वालों के संबंध में सूचनाएं मिल रही थी। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक अवनीश्वरचंद्र ने टीमों को सक्रिय किया और आज उनकी टीमों को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। एसटीएफ की टीमों ने सीतापुर जनपद के खैराबाद थाना क्षेत्र के शांतिनगर कजियारा से एक वन्य जीव तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

पकड़े गए आरोपी के कब्जे से आठ पिंजरे और लगभग 803 तोता बरामद हुए हैं।

पूँछतांछ में बताई यह बात

पकड़े गए आरोपी खैराबाद थाना क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी निवासी शिवम है। शिवम ने पूछताछ में बताया कि वह कई पीढियों से अपने साथियों के साथ मिलकर पक्षियों का व्यापार कर रहा है परंतु पिछले कई वर्षों से बहुत ज्यादा मुनाफा ना होने से वह प्रतिबंधित पक्षियों का व्यापार करने लगे हैं इनमें प्रतिबंधित तोता एवं अन्य पक्षियों की बाजार में अच्छी कीमत मिल जाती है और वह लोग लखीमपुर खीरी रामपुर और पीलीभीत से संरक्षित जंगलों से भारी मात्रा में तोता एवं अन्य प्रतिबंधित पक्षी मांगते हैं और उसे उत्तर प्रदेश बिहार और पश्चिम बंगाल में अच्छी कीमतों पर बेच देते हैं।


उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105