नये जोश के साथ खिताब के लिये उतरेंगे यूपी योद्धाज

SM अरशद

Lucknow sports news । प्रो कबड्डी लीग सीजऩ 12 का बिगुल बज चुका है और इस सीजन के लिए यूपी योद्धाज टीम पूरे जोश के साथ तैयार है। टीम 30 अगस्त को विशाखापट्टनम में तेलुगु टाइटंस के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेगी। यूपी योद्धाज़ पिछले पिछले छह सीजन में पाँच बार शीर्ष चार में जगह बना चुकी है और प्लेऑफ़ का टिकट हासिल कर चुकी है। जीएमआर स्पोर्ट्स के स्वामित्व वाली टीम पिछले सीजऩ में 22 मैचों में 79 अंकों के साथ लीग तालिका में तीसरे स्थान पर रही थी। हालांकि टीम इस बार नये कप्तान व नई जर्सी के साथ खिताब के लिए हुंकार भर रही है। वैसे पिछले 6 सीजन में टीम ने लीग चरण में लगातार संघर्ष किया लेकिन उम्मीदें आखऱिी पलों में टूट गईं। इस बार टीम ने उसी अनुभव से सीख लेते हुए स्क्वाड को और मज़बूत बनाया है ताकि सीजऩ 12 में बेहतर नतीजे हासिल किए जा सकें। इस दिशा में अहम पहल करते हुए यूपी योद्धाज़ ने गुरुवार को लखनऊ में अपनी नई जर्सी लॉन्च की। इस जर्सी में जीएमआर स्पोर्ट्स के सिग्नेचर नीले और लाल रंगों का इस्तेमाल है, साथ ही तीर-प्रेरित डिज़ाइन सटीकता, एकाग्रता और अजेय गति का प्रतीक है। इसका हर पहलू टीम की दृढ़ सोच और विजयी मानसिकता को दर्शाता है। यूपी योद्धाज़ के मुख्य कोच जसवीर सिंह ने कहा कि हमने ऐसी टीम बनाई है जिसमे अनुभव और युवा जोश का शानदार संतुलन है। सीनियर खिलाड़ी दिशा देंगे, जबकि युवा खिलाड़ी निर्भीक होकर खेल दिखाएँगे। हम बेहतरीन तैयारी कर रहे है और इस सीजऩ में दमदार प्रदर्शन को लेकर आश्वस्त हैं टीम के सहायक कोच उपेंद्र मलिक होंगे। जीएमआर स्पोर्ट्स के सीईओ सत्यम त्रिवेदी ने कहा कि हम हर सीजऩ नए हीरो गढऩे का लक्ष्य लेकर चलते हैं। यूपी योद्धा सिफऱ् टीम नहीं, बल्कि युवाओं को मौका देने और लंबे विजऩ के साथ खेल को आगे बढ़ाने का मंच है। हम नए सीजऩ में उसी सकारात्मक सोच और अटूट प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ेंगे। यूपी योद्धाज टीम गुमान सिंह, डोंग ग्योन ली, प्रणय राणे, भवानी राजपूत, सुरेंद्र गिल, गगन गौड़ा, शिवम चौधरी, केशव कुमार,जतिन सिंह, डिफेंडर्स: मोहम्मदरेज़ा कबूद्राहांगी, महेंद्र सिंह, रोनक नैन, सुमित सांगवान (कप्तान), आशु सिंह (उप-कप्तान), सहूल कुमार, हितेश कादियान, जयेश महाजन, गंगाराम, सचिन मणिपाल।

Leave a Comment