अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाईडन ने किया युक्रेन का दौरा,,, किया ये बड़ा ऐलान,,,

संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाईडन आज यूक्रेन की राजधानी कीव के दौरे पर रहे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कीव पहुंचे यूएसए के राष्ट्रपति जो बाईडन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की। उल्लेखनीय है कि रूस और यूक्रेन के बीच में लगभग 10 माह से अधिक समय से युद्ध चल रहा है । इसी बीच आज अमेरिका के राष्ट्रपति जो वाइडन कीव के दौरे पर पहुंचे। न्यूज़ एजेंसी ए एन आई के अनुसार अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाईडन ने कहा की अमेरिका और दुनिया यूक्रेन के साथ खड़ी है उन्होंने कहा कीव ने मेरे दिल के एक हिस्से पर कब्जा कर लिया है । राष्ट्रपति जो बिडेन ने कहा कि 1 साल बाद कीव खड़ा है यूक्रेन खड़ा है और लोकतंत्र खड़ा है । मीडिया रिपोर्ट्स के उन्होंने कहा कि हम यूक्रेन को 500 मिलियन डॉलर की सहायता देने की घोषणा करते हैं हम उन कंपनियों के खिलाफ भी अतिरिक्त प्रतिबंधों की घोषणा करेंगे जो रूस का समर्थन करने की कोशिश कर रही है।

Leave a Comment