प्रयाग नारायण गुप्ता -अध्यक्ष, नरेश सिंह शाक्य- वरिष्ठ महामंत्री, सुरेन्द्र सिंह भाटिया- महामंत्री, दुर्गा शंकर भोजवानी- कोषाध्यक्ष चुने गए
रिटेल सेक्टर के व्यापारियों को व्यापार करने के आधुनिक तरीके अपनाने होंगे, तभी बचेगा व्यापार:संजय गुप्ता

Lucknow news today ।उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के तत्वाधान में बुधवार देर शाम कपूरथला बाजार के आरिफ चैंबर वन कॉम्प्लेक्स में व्यापारियों की एक बड़ी बैठक आयोजित हुई।
बैठक में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता, प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफज़ल, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल मुख्य रूप से मौजूद रहे
संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में आरिफ चेम्बर वन, कपूरथला बाजार के व्यापारियों ने एकजुट होते हुए अपनी समस्याओं के समाधान के लिए “उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ,आरिफ चैंबर वन कपूरथला बाजार “इकाई का गठन किया।

नवगठित कमेटी में सर्वसम्मति से वरिष्ठ व्यापारी प्रयाग नारायण गुप्ता -अध्यक्ष, नरेश सिंह शाक्य- वरिष्ठ महामंत्री, सुरेन्द्र सिंह भाटिया- महामंत्री, दुर्गा शंकर भोजवानी- कोषाध्यक्ष ,राजेंद्र कुमार गुप्ता- उपाध्यक्ष, हीरू जेठानंदानी- उपाध्यक्ष ,उत्कर्ष रस्तोगी- संगठन मंत्री ,राजीव गुरनानी- प्रचार मंत्री चुने गए
नवगठित कमेटी के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं और बधाई देते हुए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा आदर्श व्यापार मंडल प्रत्येक व्यापारी की समस्याओं के समाधान के लिए कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करता है। एक एक व्यापारी के मान- सम्मान – स्वाभिमान की रक्षा करना संगठन का नैतिक दायित्व है।
उन्होंने कहा व्यापारियों को किसी भी प्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त करने की आवश्यकता नहीं है।

उन्होंने कहा व्यापारियों को अपने व्यापार के साथ-साथ हर मुद्दे पर मुखर होना होगा। तथा वर्तमान समय के अनुसार राजनीति में भी अपनेआपको मजबूत रखना होगा तभी समस्याओं का समाधान होगा।
संजय गुप्ता ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए व्यापारियों को भी व्यापार के आधुनिक तरीके अपनाने होंगे तथा विदेशी ई कॉमर्स कंपनियों से प्रतिस्पर्धा करने के लिए अपने आपको तैयार करना होगा तथा स्वयं से भी अपने सीमित संसाधनों से ई कॉमर्स की विधा अपनानी होगी तभी रिटेल सेक्टर के परंपरागत व्यापारियों का व्यापार बच पाएगा। गठन बैठक मे आरिफ चैंबर वन, कपूरथला बाजार के वरिष्ठ व्यापारीगण उपस्थित रहे।





