यूपी राजभवन में चल रही साग सब्जी एवं पुष्प प्रदर्शनी का समापन ,,, बाराबंकी जिला कारागार को मिला प्रथम चल वैजयंती पुरस्कार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित राजभवन में पिछले तीन दिनों से चल रही साग सब्जी एवं पुष्प प्रदर्शनी का आज समापन हो गया। आज समापन के अवसर पर सूबे की राज्यपाल आनन्दी वेन पटेल ने प्रदर्शनी में शामिल हुए लोगों को पुरस्कार वितरित किए। आज हुए इस कार्यक्रम में यूपी के बाराबंकी जनपद की जेल में उगाई जा रही साग सब्जियों को प्रथम स्थान का खिताब दिया गया। प्रदेश की राज्यपाल ने बाराबंकी जिला कारागार को प्रथम वैजयंती पुरस्कार प्रदान किया।


उल्लेखनीय है कि राजधानी लखनऊ में स्थित राजभवन में पिछले तीन दिनों से सजी सब्जी एवं पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा था। इस प्रदर्शनी में प्रदेश भर से साग सब्जी व पुष्प उगाने वाले किसानों के अलावा इस काम को करने वाले विभागों ने भी हिस्सा लिया था। तीन दिनों से चल रही साग सब्जी एवं पुष्प प्रदर्शनी का आज राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल ने समापन किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रदेश की बाराबंकी जिला कारागार को इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी में प्रथम चल वैजयंती पुरस्कार प्रदान किया गया।

Leave a Comment