UP news today । उत्तर प्रदेश की राजनीति से आज एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन उर्फ़ गोपाल जी का बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की सूचना पर राजनीतिक गलियारों व समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई । उनके निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई अन्य ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
उल्लेखनीय है कि यूपी की राजनीति में कद्दावर नेता व पूर्व राज्यपाल रहे लालजी टंडन के बड़े बेटे गोपाल जी टंडन ने अपने पिता की विरासत संभाली थी और वह राजनीति में सक्रिय हुए थे । वर्ष 2017 से 22 के बीच में वह उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं। और अभी भी वह लखनऊ पूर्वी से भाजपा विधायक थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनको फेफड़ों में इंफेक्शन हो गया था इसके चलते वह काफी समय से उपचार करा रहे थे जहां पर आज उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया दुःख
उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन उर्फ़ गोपाल के निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं लखनऊ पूर्व के विधायक आशुतोष टंडन गोपाल जी का निधन अत्यंत दुखद है एक जनप्रिय कर्मठ जुझारू राजनेता के रूप में वे सदैव याद किए जाएंगे। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

रक्षा मंत्री ने व्यक्त की शोक संवेदना
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन उर्फ़ गोपाल जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है । उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं लखनऊ पूर्वी के विधायक आशुतोष टंडन उर्फ़ गोपाल जी के निधन ने मुझे गहरा दुख हुआ है उनका राजनीतिक जीवन लखनऊ वासियों की सेवा में समर्पित था पार्टी को मजबूती देने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। लखनऊ और प्रदेश के विकास के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य हमेशा याद रखे जाएंगे। दुख की इस घड़ी में उनके शोका कुल परिवार के प्रति में अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं ओम शांति





