
Aasha Bhonsale no more : एक बहुत ही दुःखद खबर संगीत के दीवानों के लिए मीडिया के प्रकाश में आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार देश की मशहूर गायिका आशा भोंसले का आज निधन हो गया। बताया जा रहा है 92 साल की उम्र में बीते कल उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहाँ पर आज उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना के बाद उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई।
देश की मशहूर गायिका आशा भोंसले स्वर की देवी लता मंगेशकर की छोटी बहन थी। उन्होंने हिंदी मराठी समेत कई भाषाओं में गाने गाकर लोगों के दिलों पर राज किया पद्म विभूषण समेत मिले कई सम्मान
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मशहूर गायिका आशा भोंसले को वर्ष 2008 में पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया था। वर्ष 2000 में उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनके निधन की खबर से फिल्मी सितारों समेत राजनीतिक लोगों और संगीत के दीवानों ने नम आंखों से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कल होगा अंतिम संस्कार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनका अंतिम संस्कार कल राष्ट्रीय सम्मान के साथ मुंबई में होगा।




