(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today ।जालौन में आज एक बहुत दुःखद घटना प्रकाश में आई है। यहां पर पिता के साथ खेत से घर आ रहा आठ वर्षीय किशोर फिसलकर मलंगा नाले में गिर गया और नाले में डूबकर किशोर की मौत हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम व्यासपुरा निवासी श्रीराम कुशवाहा का आठ वर्षीय पुत्र हर्ष बुधवार की सुबह अपने पिता के साथ गांव के बाहर खेत पर गया था। शाम करीब चार बजे वह पिता के साथ खेत से वापस अपने घर लौट रहा था। पिता आगे और हर्ष पिता के पीछे चल रहा था। खेत के रास्ते में जब दोनों मलंगा नाला के पास पहुंचे तो पिता आगे निकल गए और मलंगा नाले में पैर फिसलने पर किशोर नाले में चला गया। डूबने पर जब वह चिल्लाया तो पिता ने उसे निकालने का प्रयास किया। लेकिन तब तक डूबने से हर्ष की मौत हो चुकी थी।

जिसकी सूचना ग्रामीणों ने कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हर्ष अपने पिता का अकेला पुत्र था। उसकी दो बहनें हैं। बेटे की मौत से पिता सदमे में है।





