( रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । जालौन नगर में मंगलवार को करंट लगने से एक गाय की मौत के बाद विहिप नगर अध्यक्ष अनुराग तिवारी, बजरंग दल नगर संयोजक मानवेंद्र परिहार, आशीष द्विवेदी गौरक्षा प्रमुख, अंशू गौतम, सुलखान यादव, दीपेंद्र राठौर, प्रेम राठौर आदि ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सुशील कुमार को सौंपकर बताया कि नगर के मुख्य मार्गों व प्रमुख स्थानों पर ट्रांसफार्मर खुले रखे हुए हैं। कांजी हाउस, चंदाछाया उत्सव गृह, बालाजी मंदिर चौराहा, मोहल्ला काशीनाथ, सहावनाका समेत विभिन्न स्थानों पर ट्रांसफार्मर के आसपास सेफ्टी जाली नहीं लगी है। इसके साथ ही ट्रांसफार्मर के आसपास खुले ताल झूल रहे हैं। इन ट्रांसफार्मर व तारों की चपेट में आकर गोवंश मृत हो रहे हैं। इसको लेकर कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई और विरोध किया गया। लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान भी तीन घंटे तक कटौती की गई। विरोध करने पर कार्यकर्ताओं के खिलाफ तहरीर भी दी गई थी। उन्होंने लापरवाही करने वाले अधिकारियों का स्थानांतरण कर कार्रवाई की मांग की है।






