(रितेश सिंह की रिपोर्ट )
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नारी स्वाभिमान मिशन शक्ति के तहत लखनऊ के नेहरू युवा केन्द्र के सभागार में राष्ट्रीय महिला दल,एवं वसुंधरा फाउंडेशन एवं उनकी सहयोगी समाज सेवी संस्थाओं के सदस्यों द्वारा देश प्रेम ,नारी सशक्तिकरण पर आधारित संगीत मय वीडियो को लॉन्च किया गया ।

मंगलवार को हुए इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूपी के भूतपूर्व पुलिस महानिदेशक व भाजपा सांसद बृज लाल व पूर्व आईपीएस अधिकारी व वर्तमान में यूपी के समाज कल्याण मंत्री स्वतंत्र प्रभार, असीम अरुण द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि बृज लाल ने भी कहा संस्था महिलाओं के लिए जिस तरह कार्य कर रही उससे समाज और मजबूत होगा । हम सभी उन महिलाओं के साथ है जो समाज कुछ अलग करना चाहती है।
तो वहीं इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजकल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहा कि समाज में महिलाओं की कार्यशैली की जितनी भी सराहना की जाए उतनी कम हैं समाज में महिलाएं जितनी तेजी के साथ आगे बढ़ रही है ये उनकी काबिलियत है । जिस प्रकार से महिलाए घर ,परिवार और समाज को लेकर आगे बढ़ रही हैं ये सब हम सभी के लिए एक सीख है ।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय महिला दल तथा वसुंधरा फाउंडेशन फ़ॉर हुमेन्टी की अध्यक्ष डॉ सरोज प्रसाद तथा कार्यक्रम का संयोजन महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष विनीता श्रीवास्तव द्वारा किया गया । कार्यक्रम संयोजक भारती दिवेदी ने बताया की इस कार्यक्रम में कई सहयोगी संस्थाएं मौजूद रही । जो महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए सहयोग करती रहती हैं ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सरोज प्रसाद के द्वारा किया गया। उन्होंने कहा की आज की महिलाओं को सशक्त और मजबूत बनाने की जरूरत हैं उनको सिर्फ स्पोर्ट चाहिए रास्ता वो खुद बना लेती है ।कहा आज की नारी किसी पर बोझ नहीं है वह आत्मनिर्भर हो चुकी है ।
धन्यवाद ज्ञापन संस्था के संस्थापक अध्यक्ष विनीता श्रीवास्तव के द्वारा किया गया । सहयोग में कुमकुम निगम, मिथलेश श्रीवास्तव, ऊषा गोस्वामी,मनीष पंडित सहित कई वरिष्ठ जनों ने किया ।




