देवस्थान के पास अतिक्रमण का आरोप,,ग्रामीण ने एसडीएम को दिया शिकायती पत्र,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में देवस्थान के आसपास कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण किेए जाने से भक्तों को देव स्थान तक पहुंचने में दिक्कत होने की शिकायत ग्रामीण ने एसडीएम से की है।
तहसील क्षेत्र के ग्राम सूरजपुरा निवासी जगराम ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके गांव में देव स्थान बना हुआ है। इसी देवस्थान के आसपास खाली पड़ी भूमि पर गांव के ही कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। खाली भूमि पर अवैध कब्जे से अब आने जाने वाले भक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ है। कई बार उनसे अतिक्रमण हटाने की बात कह चुके हैं। लेकिन वह कोई सुनवाई न कर उल्टा लड़ाई, झगड़े और मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। पीड़ित ने एसडीएम से देवस्थान के आसपास किए गए अतिक्रमण को हटवाने की मांग की है।

Leave a Comment