ग्रामीणों ने कोटेदार पर लगाया कम राशन देने का आरोप,,एसडीएम को शिकायती पत्र देकर की ये मांग

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में ग्रामीणों ने कोटेदार द्वारा निर्धारित मात्रा में राशन न देने की श्किायत ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर की है।
तहसील क्षेत्र के ग्राम मदारीपुर निवासी ओमप्रकाश, बुद्धलाल, रामरतन, विनोद कुमार, रामसिया, अजब कुमार, महेश, महेंद्र सिंह आदि ने एसडीएम विनय मौर्य को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके गांव के कोटेदार द्वारा कार्डधारकों को पूरी सामग्री नहीं दी जाती है। आरोप लगाया कि शासन द्वारा जो सामग्री आती है उसमें तौल में गड़बड़ी कर कार्डधारकों को सामग्री दी जाती है। इतना ही नहीं समय से राशन का वितरण भी नहीं किया जाता है। कार्डधारकों को राशन लेने के लिए तीन चार बार तक चक्कर लगाना पड़ता है। इस बाबत पूर्व में भी ग्रामीण शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई न होने मामला जस का तस चल रहा है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि उचित दर की दुकान की जांच कराई जाए और कार्ड धारकों को निर्धारित मात्रा में राशन उपलब्ध कराया जाए।

Leave a Comment