(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)
Jalaun news today । विकास खंड के ग्राम छिरिया सलेमपुर में स्थित तालाब पर कुछ लोगों ने जबरन कब्जा कर रहे हैं। जब भी कोई व्यक्ति इसका विरोध करता है तो अतिक्रमणकारी झगड़ा करने पर आमदा हो जाते हैं।
ग्राम पंचायत छिरिया सलेमपुर के गाटा संख्या 128 ख की जमीन पर तालाब बना हुआ है। गांव की जनता के लिए बने तालाब पर कुछ लोग कब्जा करते जा रहे हैं। कब्जा करने के कारण तालाब का क्षेत्रफल कम होता जा रहा है। तालाब पर अतिक्रमण होने के कारण उसमें पानी कमी हो जाती है और गर्मी के मौसम में पशु पक्षियों को पानी की दिक्कत साथ दैवीय आपदा के समय आग बुझाने पर पानी की दिक्कत हो सकती है। ग्रामीण ज्ञानेंद्र कुमार ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि तालाब पर गांव के ही कुछ लोग कब्जा कर रहे है।। जब उन्हें कब्जा करने से मना करो तो वह झगड़ा करने पर आमदा हो जाते हैं। ग्रामीण ने जनहित में तालाब को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग एसडीएम से की है।





