युवा मंच पयागपुर के प्रयास से बनी नई पुलिया, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

राहुल उपाध्याय/ कुंज बिहारी शर्मा

पढ़िए आपकी अपनी मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

पयागपुर,बहराइच। अविकसित संपर्क मार्गों की समस्या से जूझ रहे पयागपुर क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए अब आवाजाही कहीं अधिक सुगम हो गई है। सामाजिक संगठन ‘युवा मंच पयागपुर’ ने स्वैच्छिक सहयोग से छह मीटर लम्बी आरसीसी पुलिया का निर्माण करा कर गाँवों को मुख्य सड़क से जोड़ दिया।
निर्माण कार्य उत्कर्ष राजपूत, अंकुर सिंह, कुलदीप शर्मा, नितिन दुबे, शिव शरण वर्मा, अखिल सिंह व निष्कर्ष पाण्डेय के आर्थिक-श्रम सहयोग से पूरा किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमा शंकर तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राम गोपाल शुक्ल, हरिश्चन्द्र पाण्डेय एवं कमला शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment