विशाल सिंह ने संभाला सूचना निदेशक का पदभार,,

आपका अपना पेपर

Lucknow news today । उत्तर प्रदेश के नव नियुक्त सूचना निदेशक विशाल सिंह ने आज शाम लखनऊ में अपने पद का कार्यभार औपचारिक रूप से ग्रहण कर लिया है। 2015 बैच के तेज-तर्रार आईएएस अधिकारी विशाल सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय सूचना परिसर में यह जिम्मेदारी संभाली। इससे पहले वे भदोही जिले के जिलाधिकारी और उससे पहले, वह अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं।
बता दें आपको पिछले सात वर्षों से यूपी के सूचना निदेशक के पद पर तैनात शिशिर सिंह को बीते दो दो दिन पूर्व ही इस पद से हटाकर तेजतर्रार आईएएस अधिकारी विशाल सिंह को भदोही जिले के जिलाधिकारी पद से हटाकर यूपी का नया सूचना निदेशक बनाया गया था जहाँ आज उन्होंने राजधानी लखनऊ में स्थित दीनदयाल उपाध्याय सूचना निदेशालय में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है।

Leave a Comment