रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के पदधिकारों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की है।
विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के पदाधिकारी मानवेन्द्र परिहार, निशांत अवस्थी, अखिलेश बाथम, अंशु गौतम, सोनू, गोलू कुशवाहा, शिवम कुमार आदि ने एसडीएम विनय मौर्य को ज्ञापन देकर बताया कि नगर के सभी रेस्टोरेन्ट व होटलों में बने बंद केबिनों को होटल व रेस्टोरेंटों से हटवाया जाए, जिससे भविष्य में कोई अप्रिय घटना घटित न हो सके। नगर के समस्त बालिका विद्यालय की छुट्टी के समय विद्यालयों के आसपास तैनात की जाए। ताकि शोहदों पर लगाम लग सके। मृत गायों के अंतिम संस्कार के लिए नगर में नगर पालिका परिषद द्वारा छैः पुला के पास जगह दी गई थी। मृतक गायों के दफन होने से वहां और पशुओं को दफनाने के लिए स्थान नहीं बचा है। ऐसे में पशुओं को दफनाने के लिए कोई दूसरी जगह दिलाई जाए। उस जगह के चारों ओर तार फेंसिंग एवं आने जाने के लिए गेट की व्यवस्था की जाए। इसके लिए पूर्व में भी मांग की जा चुकी है। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसके अलावा रात में गोवंश की दुर्घटना या बीमार गोवंश के उपचार के लिए एक डाक्टर की नियुक्ति की जाए जिससे रात में गोवंश का उपचार हो सके। उन्होंने इन समस्याओं के समाधान की मांग की है।





