रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में गहोई उत्थान समिति के निर्वाचन में विवेक सोनी को सर्वसम्म्ति से समिति का अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान गहोई समाज का होली मिलन समारोह भी आयोजित किया गया।
स्थानीय गहोई भवन में गहोई उत्थान समिति के तत्वावधान में आयोजित निर्वाचन कार्यक्रम में कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त एवं मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुआ। समाज के वरिष्ठजन श्रीराम बहरे, राजेश सुहाने, अनंत कुरेले, संतोष गुप्ता (सिकरी वाले), सोहन गांधी, राधेश्याम गांधी, राजबहादुर कनकने व शिव कुमार कनकने की उपस्थिति में निर्वाचन कार्यक्रम की शुरूआत हुई। जिसमें संपूर्ण कार्यकारिणी की घोषणा सर्वसम्मति से की गई। कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से विवेक सोनी को अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता को महामंत्री व नीरज कुमार छिरौल्या को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। गहोई क्लब के अध्यक्ष पद पर श्याम गुप्ता, महामंत्री पद पर गौरव छिरौल्या व कोषाध्यक्ष पद पर राहुल गुप्ता के नामों की घोषणा की गई। कार्यक्रम में आकाश कठिल समेत समाज के लोगों ने नवनियुक्त अध्यक्ष समेत कार्यकारिणी का माला पहनाकर स्वागत किया। अंत में फूलों की होली होकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन महेश चौधरी ने किया। इस मौके पर गौरव कस्तवार आदि मौजूद रहे।







