बाराही देवी मेले में हुआ बॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन के श्रीबाराहीं देवी मेला एवं विकास प्रदर्शिनी में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसने जनपद की खेल प्रतिभाओं को सशक्त मंच प्रदान किया।
प्रतियोगिता की शुरूआत नगर में कबड्डी, वॉलीबाल, दंगल आदि खेल प्रतियोगिताओं को पहचान दिलाने वाले गुरू रामशर्मा पांडेय के चित्र पर माल्यार्पण के साथ की गई। प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला प्रतापपुरा ए और बरौर कानपुर देहात के बीच खेला गया। यह मुकाबला प्रतियोगिता का सबसे रोमांचक मुकाबला रहा। पहला सेट कानपुर देहात ने 21-19 से अपने नाम किया। जबकि दूसरा सेट प्रतापपुरा ने 21-20 से जीत लिया। तीसरा सेट दर्शकों की धड़कन बढ़ाने वाला रहा। जिसे अंत में कानपुर देहात ने 26-24 से जीतकर फाइनल में जगह बना ली। दूसरे सेमीफाइनल में बांदा की टीम के खिलाड़ियों ने इटावा को 20-18 और 25-18 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। बांदा और बरौर कानपुर देहात के बीच हुए फाइनल मुकाबले में दर्शकों का रोमांच चरम पर पहुंच गया। बांदा की टीम ने कानपुर देहात को 22-20 और 22-18 से लगातार दो सेटों में हराकर मुकाबला अपने नाम किया। विजेता और उपविजेताओं को पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल समेत मन्ना सिंह सेंगर, रमेश मिश्रा, महेंद्र सिंह गुर्जर आदि ने शील्ड व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर रामशंकर कुशवाहा, चंदेल मास्टर, माधौलाल शुक्ला, ललित शुक्ला, रवि कुशवाहा, शैलेंद्र दोहरे, शुभम अग्रवाल, इकरार राइन, विवेक कंचन, अनिल यादव, इरफान अहमद आदि मौजूद रहे।