रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today। जालौन नगर में भारत विकास परिषद मुख्य शाखा की प्रेरणा से नगर में 14वें वाटर कूलर का लोकार्पण शनिधाम पर किया गया।
भारत विकास परिषद मुख्य शाखा द्वारा नगर में समय समय पर समाजसेवा की दृष्टि से कार्य किए जाते हैं। भारत विकास परिषद की प्रेरणा से नगर में अब तक 13 स्थानों पर वाटर कूलर की स्थापना कराई गई है। गर्मी के मौसम में यह वाटर कूलर लोगों को शीतल जल उपलब्ध कराते हैं। इसी क्रम में 14वें वॉटर कूलर की स्थापना राजीव कुमार माहेश्वरी द्वारा शनि धाम गूढ़ा न्यामतपुर में कराई गई। वाटर कूलर का लोकार्पण महंत सिद्धन महाराज ठड़ेश्वरी मंदिर उरई व महंत जमनादास महाराज कालपी द्वारा संयुक्त रूप से वैदिक मंत्रोच्चार, पूजन व फीता काट कर किया गया। महंत सिद्धन महाराज ने कहा कि प्यासे को पानी पिलाने से पुण्य मिलता है। इस मौके पर अध्यक्ष डॉ वेद प्रकाश शर्मा, प्रांतीय पदाधिकारी राजीव कुमार माहेश्वरी, सचिव डॉ. बृजेंद्र दुबे, सुशील बाजपेई, महिला सयोजक निशा माहेश्वरी, डॉ. धर्मेंद्र मिश्रा, उमेश दीक्षित एडवोकेट, दिनेश यादव, राजीव पोरवाल, सिंटू दुबे, महंत बृजेश महाराज, शैलेंद्र चंसौलिया, अनीता दुबे, राजा भइया, अनुराग तिवारी, मानवेंद्र आदि मौजूद रहे।





