रिपोर्ट मुकेश मिश्रा

Lucknow news today । केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर नल से जल योजना क्षेत्र में जिम्मेदारों की लापरवाही से दम तोड़ती नजर आ रही है। उतरावां ग्राम पंचायत के मजरा सैदापुर में लगभग बीते एक माह से घरों में लगे नलों से पानी की सप्लाई बंद है। इससे ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भटकना पड़ रहा है।
ग्रामीण शिवकुमार मिश्रा, राकेश मिश्रा, बासु, कैलाश, पंकज समेत कई लोगों ने बताया कि योजना के तहत पाइपलाइन और कनेक्शन तो दे दिए गए लेकिन नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही। हालत यह है कि लोगों को दूर लगे हैंडपंप और अन्य स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को उठानी पड़ रही है।ग्रामीणों का आरोप है कि जल निगम के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पानी की सप्लाई बहाल नहीं हुई तो वे विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।इस संबंध में एई जलनिगम एसपी सिंह ने बताया कि वाल्व खराब होने के चलते दिक्कत है, जल्द सही करा दिया जाएगा।





