पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप,,मनरेगा का पैसा नहीं दे रही केंद्र सरकार

West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee's big allegation on the central government, the central government is not giving money for MNREGA.

West Bengal news। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (mamta benerjee) ने रविवार को केंद्र सरकार पर एक बड़ा आरोप लगाया है। एक सभा मे बोलते हुए पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र राज्य को मनरेगा का बकाया जारी नहीं कर रहा है और इसी को लेकर वह प्रधानमंत्री से मिलने के लिए समय मांग रही हैं।

सम्बोधन में कही यह बात

रविवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र की सरकार जो 1 साल के लिए काम किया उसको रुपया नहीं दे रहा है गरीब और मजदूरों का रुपया बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि यह केंद्र सरकार का रुपया नहीं है यह उसका रुपया नहीं है वह स्टेट से पूरा टैक्स ले जाते हैं और हमारा 100 दिन का ₹1 भी नहीं दे रहा है हमारा बिल्कुल भी शेयर नहीं दे रहे हैं जो यहां से ले जा रहे हैं । उन्होंने कहा कि हम लोगों ने बहुत से प्रोग्राम चलाएं और आने वाले दिनों में हम भी दिल्ली जा रहे हैं कि मैं 18 _ 19 दिन से प्रधानमंत्री से समय मांग रही है कि हमारा रुपया दो नहीं तो सरकार बदल दो गरीब जनता को रुपया दो।

Bjp प्रदेश अध्यक्ष ने कही थी यह बात

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने अक्टूबर में कहा था कि स्थानीय टीएमसी नेताओं भ्रष्ट्राचार की वजह से विभन्न केंद्रीय योजनाओं के लाभ से लोग वंचित हो रहे हैं।

Leave a Comment