यूपी विधानसभा में जब नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने पूँछा ये सवाल तब मुख्यमंत्री ने दिया ये जवाब,,

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद में बीते कल हुई बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की फिल्मी स्टायल में हुई हत्या का मामला शनिवार को विधानसभा में गूंजा। इस मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी पार्टी सपा को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि अपराधी कोई भी हो सरकार उन्हें मिट्टी में मिला देगी। इसके बाद सदन में बोलते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने सरकार भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने प्रयागराज की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि दिनदहाड़े गोलियां बम चल रहे हो मुख्य गवाह अधिवक्ता सुरक्षा कर्मी की हत्या हो जाये पुलिस क्या कर रही? ये डबल इंजन की सरकार क्या कर रही है।

मुख्यमंत्री ने दिया ये जवाब

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष को फटकार लगाते हुए कहा कि आप अपराधियों को प्रश्रय देंगे उन्हें गले का हार पहनाएंगे। देखिए सवाल और जवाब

Leave a Comment