झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों को जब पीएम मोदी ने दी फ्लैट की चाभी तो देखते ही बन रही थी उनकी मुस्कान,,,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इन सीटू पुनर्वास परियोजना के तहत झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले उन लोगों को फ्लैट की चाबी सौंपी जिन्होंने यह कभी कल्पना भी नहीं की थी । दिल्ली के कालकाजी में झुग्गी वासियों के पुनर्वास के लिए 3024 फ्लैट बनाए गए हैं फ्लैटों का उद्घाटन पीएम मोदी ने किया और उन फ्लैटों की प्रधानमंत्री ने उनके मालिकों को चाबियां सौंपी।

झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों को जब फ्लैट की चाबी मिली फ्लैट तो उसे पाकर झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों की खुशी देखते ही बन रही थी। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद रहे ।

पीएम मोदी ने कही ये बात

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज दिल्ली के सैकड़ों परिवारों गरीब भाई बहनों के लिए बड़ा दिन है । बरसों से जो परिवार दिल्ली की झुग्गी झोपड़ी में रह रहे थे उनके लिए एक तरह से जीवन की नई शुरुआत हो रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के गरीब परिवारों को पक्का घर देने का जो अभियान शुरू हुआ है वह हजारों गरीब परिवारों के सपने पूरा करेगा।

पीएम मोदी ने कहा कि एक ओर शहर के कुछ इलाकों को पॉश कहा जाता है तो दूसरी और कई इलाकों में लोग जीवन की मौलिक जरूरतों के लिए भी तरसते हैं। जब एक ही शहर में इतनी असमानता भेदभाव हो तो समग्र विकास की कल्पना के जैसे कैसे की जा सकती है । आजादी के अमृत काल में इसको पाटना होगा । पीएम मोदी ने कहा कि शहरों के विकास के लिए जिन गरीबों का खून पसीना लगता है उसी शहर में हुआ है गरीब जीवन जीने के लिए मजबूर हैं जब निर्माण कार्य करने वाला ही पीछे रह जाता है तो निर्माण भी अधूरा रह जाता है । इसलिए बीते 7 दशकों में हमारे शहर संबंध विकास से वंचित रहे।

Leave a Comment