खेत में बकरी चराने से किया तो मिली धमकी,, जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में खेत में बकरी चराने से मना करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने की शिकायत पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अलाईपुरा निवासी मोहित वर्मा ने पुलिस को बताया कि गांव के बाहर उसका खेत स्थित है। उनके गांव के ही अभिषेक अपनी बकरियां लेकर उनके खेत पर पहुंच गए और खेत में बकरियों को घुसाकर उन्हें चराने लगे। नुकसान होता देख उसने खेत से बकरियों को बाहर निकाल दिया और उन्हें खेत में बकरियां घुसाने से मना किया। इस बात से अभिषेक रंजिश मान बैठा। गुरूवार को वह गांव में जा रहा था तभी अििभषेक ने रास्ते में उसे रोककर गाली, गलौज व मारपीट कर दी। इतना ही नहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment